22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

राजस्थान की महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म

जयपुर, 28 अगस्त | राजस्थान में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है, जिनमें दो लड़के और दो लड़कियां है।

आयुष्मान अस्पताल की डॉ. शालिनी अग्रवाल ने बताया कि वजीरपुरा निवासी किरण कंवर (28) को रविवार रात 2 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद  उसके परिजन अस्पताल लेकर आए।

सुबह करीब छह बजे महिला का ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया।

अग्रवाल के मुताबिक, तीन नवजातों का वजन 1 किलो 350 ग्राम है, जबकि चौथे का वजन 1 किलो 650 ग्राम है।

उन्होंने कहा, “इन बच्चों को स्पेशल मॉनिटरिंग की जरूरत है। 1 किलो 350 ग्राम वजन वाले तीन बच्चों को सुरक्षा के लिए जनाना अस्पताल रेफर किया गया है। चौथे को उसकी मां के साथ रखा गया है।”

अन्य ख़बरें

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर ओडिशा अलर्ट, 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Newsdesk

टाटानगर के रेल विकास को मिल रही नई गति, तीसरी-चौथी लाइन और स्टेशन पुनर्विकास से बढ़ेगी क्षमता

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading