36.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

पुलवामा मुठभेड़ में एक सैनिक शहीद, आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 12 अगस्त | दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सैनिकों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। साथ ही एक सैनिक के भी शहीद होने की सूचना मिली है, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया। यह जानकारी जम्मू कश्मीर पुलिस ने दी। सूचान के अनुसार, कमराजीपोरा क्षेत्र में रात को आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी। इसी दौरान पुलिस और सेना की संयुक्त टीम को अपने ठिकाने पर आता देख आतंकवादियों ने भारी गोलाबारी शुरू कर दी जिसमें एक जवान शहीद हो गया और एक घायल हो गया ।

घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया है। तलाशी अभियान जारी है।

अन्य ख़बरें

भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, नीति आयोग के फ्रंटियर टेक हब ने जारी किया 10 साल का रोडमैप

Newsdesk

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

Newsdesk

राहुल गांधी ने सीबीएसई के ओएसएम के लिए कॉन्ट्रैक्ट देने की प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोप लगाए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading