September 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

गोवा: नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

पणजी, 4 सितंबर । गोवा पुलिस ने 20 वर्षीय एक व्यक्ति को नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने बताया कि पीड़ित लड़की के पिता ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुले सार्वजनिक जगह पर नाबालिग लड़की को गलत तरीके से छुआ और मौके से भाग गया।

पुलिस ने कहा, ”आरोपी व्यक्ति की पहचान गोवा के बर्देज के 20 वर्षीय माजिद खान के रूप में हुई है, जो राजस्थान का मूल निवासी है। उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया।”

पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति की पहचान करने के लिए दो टीमों का गठन किया गया और फिर विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज एकत्र करने के बाद वे उसे पकड़ सके।

आईपीसी की धारा 354, गोवा बाल अधिनियम की धारा 8 और पोस्को अधिनियम की धारा 8 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ओम बिरला और राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की

Newsdesk

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी हैदराबाद मुक्ति दिवस की बधाई

Newsdesk

सुरक्षित भारत ही समृद्ध भारत की पहली शर्त, प्रधानमंत्री मोदी ने सिद्ध कर दिखाया: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading