33.4 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

भोपाल-मुंबई इंडिगो फ्लाइट के यात्री रात भर रहे परेशान

 भोपाल, 6 सितंबर । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राजा भोज हवाई अड्डे पर मंगलवार की रात को कई घंटे तक हंगामा चला। भोपाल से मुंबई की ओर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते उड़ान नहीं भर पाई। पूरी रात यात्री हवाई अड्डे पर जमे रहे, तब जाकर कुछ यात्रियों को अहमदाबाद और इंदौर के जरिए मुंबई भेजा गया।

बताया गया है कि भोपाल से मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6ई 983 को रात 10 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी और यात्रियों को हवाई जहाज के अंदर बैठा दिया गया था। लगभग दो घंटे तक जब उड़ान आगे नहीं बढ़ी तो तकनीकी गड़बड़ी होने की बात कही गई।

यात्रियों के मुताबिक जब इंडिगो के जहाज ने उड़ान नहीं भरी और तकनीकी खराबी की बात कही गई तो सभी यात्री हवाई जहाज से नीचे उतर आए।

कई यात्री ऐसे थे जिनकी मुंबई से दुनिया के कई देशों के लिए उड़ना भरनी थी। इस स्थिति में कंपनी की ओर से यही भरोसा दिलाया गया की व्यवस्था जल्द की जाएगी, मगर ऐसा हुआ नहीं और रात भर यात्री हवाई अड्डे पर भटकते रहे।

इस बीच कुछ यात्रियों को अहमदाबाद और कुछ को इंदौर से फ्लाइट उपलब्ध कराने की बात कही गई। जिन यात्रियों को भोपाल से इंदौर जाना था, उनका आरोप है कि इंडिगो कंपनी की ओर से न तो उन्हें रात में रुकने का कोई इंतजाम किया गया और न ही भोपाल से इंदौर जाने के लिए वाहन उपलब्ध कराया गया। लिहाजा उन्हें खुद अपने खर्चे पर टैक्सी की व्यवस्था करनी पड़ी, तब कहीं वे इंदौर तक पहुंच सके।

इस मामले में कंपनी का पक्ष लेने की कोशिश की गई मगर कोई अधिकारी उपलब्ध नहीं हुआ।

अन्य ख़बरें

बालवाटिका में खेल-खेल में सीखने को नई मजबूती, योगी सरकार पहुंचा रही संपूर्ण शैक्षणिक सामग्री

Newsdesk

मुंबई: जीटीबी नगर एसआरए परियोजना से लाखों की उगाही करते दो लोग गिरफ्तार

Newsdesk

‘राहुल गांधी छात्रों की आवाज बुलंद कर रहे हैं’, गुजरात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading