July 28, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

शी चिनफिंग ने शीआन शहर का निरीक्षण दौरा किया

बीजिंग, 23 अप्रैल| चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बुधवार को पश्चिमोत्तर चीन के शानशी प्रांत की राजधानी शीआन शहर का निरीक्षण दौरा किया। उन्होंने उद्यमों में उत्पादन की बहाली और समाज व दैनिक जीवन की स्थिति के बारे में जाना और वहां नागरिकों को संकट को मौके में बदलने के साथ देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहन दिया। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शानशी मोटर वाहन ग्रुप का दौरा किया, जो चीन के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में सबसे बड़ा विनिर्माण उद्यम है। उन्होंने कहा, विनिर्माण उद्योग चीन की अर्थव्यवस्था की प्राणवायु है। राजकीय उद्यम उत्पादन को बहाल करने की मुख्य शक्ति है। आशा है कि सभी कर्मचारी मौके का फायदा उठाकर संकट को अवसर में बदलेंगे और तकनीक व उत्पादों का सृजन करेंगें।

उन्होंने शीआन यातायात विश्वविद्यालय में अध्यापकों और छात्रों के साथ संवाद किया और आशा जताई कि अध्यापक और विद्यार्थी अपना मिशन याद रखते हुए देश के विकास में योगदान देंगे।

बुधवार शाम को शी चिनफिंग ने ताथांग सड़क पहुंचकर व्यापार की स्थिति के बारे में जाना। वहां व्यापारियों और पर्यटकों ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग को हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल ,पेइचिंग)

अन्य ख़बरें

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी, छह महीने में 257 सांप्रदायिक घटनाएं दर्ज: रिपोर्ट

Newsdesk

जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप: सुनामी की चेतावनी जारी, दक्षिण कोरिया में भी महसूस हुए झटके

Newsdesk

वाशिंगटन में ट्रंप से मिलेंगे नेतन्याहू, ईरान और क्षेत्रीय सुरक्षा पर होगी चर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading