November 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

कबूतर को लेकर हुई बहसबाजी में सब्जी काटने वाले चाकू से की पड़ोसी की हत्या

 गाजियाबाद, 9 सितंबर । गाजियाबाद में कबूतर को लेकर हुई कहा सुनी और कबूतर पर थूकने को लेकर शख्‍स ने पड़ोसी पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर  उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये मामला गाजियाबाद के टीला मोड़ का है। यहां पर शुक्रवार दोपहर कबूतर को लेकर हुए झगड़े के बाद 32 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके पड़ोसी ने  सब्जी काटने वाले चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। मरने वाले की पहचान टीला मोड़ निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने पड़ोसी जोगिंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी (ट्रांस-हिंडन) शुभम पटेल ने बताया है की अजय और जोगिंदर दोनों कबूतर पालने और उनकी होने वाली लड़ाई की प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। शुक्रवार दोपहर किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। इसके बाद जोगिंदर ने घर से रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से अजय के पेट में वार कर दिया। अजय को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। जोगिंदर के खिलाफ  मामला दर्ज कर उसे टीला मोड़ जंक्शन से गिरफ्तार किया गया है।

कबूतरों की लड़ाई या कबूतरबाज़ी पर भारतीय पशु कल्याण बोर्ड द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया है।

अन्य ख़बरें

रामलीला मैदान की रैली बदलाव की आवाज, देश चाहता है परिवर्तन: सपा

Newsdesk

ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान टीम से हुई चूक, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

Newsdesk

नाइलिट में सीनियर सिस्टम एनालिस्ट सहित कई पदों पर नौकरी का मौका, 12 नवंबर तक करें आवेदन

Newsdesk

Leave a Comment