बीजिंग, 10 सितंबर , चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं।
राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र ने रविवार को येलो चेतावनी जारी करते हुए कहा कि रविवार सुबह आठ बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक गुआंग्डोंग, हांगकांग, मकाओ, गुआंग्शी, हैनान, ताइवान और सिचुआन के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, मौसम रिपोर्ट में प्रति घंटा वर्षा 80 मिलीमीटर से अधिक वर्षा होने के अनुमान जताये गए हैं।
केंद्र ने स्थानीय सरकारों को भारी बारिश के लिए तैयार रहने की सलाह दी है और यातायात प्रबंधन अधिकारियों से भारी वर्षा से प्रभावित सड़क खंडों पर उचित यातायात नियंत्रण उपाय लागू करने को कहा है।
केंद्र ने जोखिम वाले बाहरी बिजली आपूर्ति को काटने खुले क्षेत्रों में बाहरी संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित करने और संवेदनशील क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने को कहा है।
केंद्र ने आवश्यकतानुसार जल निकासी बढ़ाने के लिए आवश्यक उपायों के कार्यान्वयन के साथ-साथ शहरों, खेत और मछली तालाबों की जल निकासी प्रणालियों की जांच करने को भी कहा है।


