October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

छिंदवाड़ा में बस धू-धू कर जली, सभी यात्री सुरक्षित

छिंदवाड़ा, 11 सितंबर । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यह खुशनसीबी रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

यहां यात्री बस का टायर फटा और उसके बाद बस में आग लग गई और कुछ समय में ही पूरी बस धू-धू कर जल गई। मगर चालक की सतर्कता के चलते कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा से जबलपुर की ओर एक निजी बस जा रही थी, तभी चौरई बाईपास के पास अचानक बस का टायर फटा और वह अनियंत्रित हो गई।

चालक ने बस को संभालने के बाद रोका और यात्रियों को नीचे उतारा, तभी बस में अचानक आग लग गई।

यह तो खुशनसीब रही की आग लगने से पहले सभी यात्री बस से नीचे उतर चुके थे। इस बस में लगभग 50 यात्री सवार थे।

इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब कहीं जाकर आग बुझाई जा सकी।

मिली जानकारी के अनुसार, बस से सभी यात्री सुरक्षित उतर आए थे, इस वजह से किसी को नुकसान नहीं हुआ, मगर बस की डिक्की सहित अन्य स्थान पर रखा सामान जलकर खाक हो गया।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment