33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर के पाटन में जनआशीर्वाद यात्रा में शामिल होने जा रहे भाजपा के तीन कार्यकर्ता सड़क हादसे में घायल हो गए।

जबलपुर के पाटन में जनआशीर्वाद यात्रा में शामिल होने जा रहे भाजपा के तीन कार्यकर्ता सड़क हादसे में घायल हो गए। घायल तीन कार्यकर्ताओ में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद जन आशीर्वाद यात्रा को बीच में ही रद्द कर दिया गया। घटना की जानकारी लगते ही पाटन क्षेत्र के विधायक अजय विश्नोई घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे और मृतक ब्रजेश पटेल के परिवार को सांत्वना दी। विधायक अजय विश्नोई ने बताया की बेलखाड़ू से पाटन तक जन आशीर्वाद यात्रा निकलनी थी। इस यात्रा के लिए कार्यकर्ता मोटर सायकल पर यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पार्टी कार्यकर्ता जीतेन्द्र दाहिया अपनी मोटर सायकल लेकर नुनसर के पास खड़ा था तभी पार्टी कार्यकर्ता ब्रजेश और अमन पटेल मोटर सायकल पर आ रहे थे और जीतेन्द्र दाहिया की मोटर सायकल से टकरा गए। सभी घायलों को जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया था। पुलिस को सड़क दुर्घटना की जानकारी लगते ही वो निजी अस्पताल पहुंची और घायलों से घटना के बारे में जानकारी एकत्रित करने में लगी हुयी है
पाटन तहसील में हुए सड़क दुर्घटना में घायलों की जानकारी लगने के बाद पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय विश्नोई अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद अजय विश्नोई को पता चला की पार्टी का एक कार्यकर्ता ब्रजेश पटेल की इस सड़क हादसे में मौत हो चुकी है जबकि दूसरा घायल अमन पटेल जिंदगी और मौत के जंग लड़ रहा है। तीसरा घायल जीतेन्द्र दाहिया का इलाज चल रहा है। सड़क हादसे की जानकारी लगते है विधायक अजय विश्नोई घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे थे।

बाइट – गणेश तोमर —चौकी प्रभारी पाटन चौकी बाइट –अजय विश्नोई विधायक पाटन विधानसभा

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोट

अन्य ख़बरें

भारत-वियतनाम के बीच डिजिटल पेमेंट सहयोग मजबूत करने के लिए आरबीआई और स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम ने किया समझौता

Newsdesk

मध्य प्रदेश : उमरिया में सड़क हादसे में 4 की मौत, 41 घायल

Newsdesk

जबलपुर में निर्माण कार्य के दौरान मिला 12 किलो का जिंदा बम, जांच जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading