33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंसUncategorized

दुनियाभर में कोविड -19 के मामले 2.25 करोड़ के पार

वाशिंगटन, 21 अगस्त | जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 2.25 करोड़ की संख्या पार कर गई है, जबकि इससे हुई मौतों की संख्या 792,000 से अधिक हो गई हैं।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (उररए) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि शुक्रवार की सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 22,593,363 हो चुकी थी और इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 792,396 हो गई थी।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका 5,573,501 मामलों और संक्रमण से हुई 173,114 मौतों के साथ दुनिया में सबसे प्रभावित देशों की सूची में शीर्ष पर बना हुआ है।

ब्राजील 3,501,975 संक्रमण और 112,304 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के अनुसार, मामलों की ²ष्टि से भारत तीसरे (2,836,925) स्थान पर है और इसके बाद रूस (939,833), दक्षिण अफ्रीका (599,940), पेरू (558,420), मैक्सिको (543,806), कोलंबिया (502,178), चिली (391,849), स्पेन (377,906), ईरान (352,558), ब्रिटेन (324,196), अर्जेंटीना (320,884), सऊदी अरब (303,973), पाकिस्तान (290,958), बांग्लादेश (287,959), फ्रांस (256,534), इटली (256,118), तुर्की (254,520), जर्मनी (231,292), इराक (192,797), फिलीपींस (178,022), इंडोनेशिया (147,211), कनाडा (125,625), कतर (116,224), इक्वाडोर (105,508) बोलिविया (105,050), कजाकिस्तान (103,815) और यूक्रेन (100,810) है।

वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (59,106), भारत (53,866), ब्रिटेन (41,489), इटली (35,418), फ्रांस (30,434), स्पेन (28,797), पेरू (26,834), ईरान (20,264), रूस (16,058), कोलंबिया (15,979), दक्षिण अफ्रीका (12,618) और चिली (10,671) हैं।

अन्य ख़बरें

स्पेस में तैयार हो रहे स्टेम सेल्स से बेहतर हो सकता है कैंसर और ब्लड डिसऑर्डर का इलाज

Newsdesk

इबोला का खतरा: बीएमसी ने कस्तूरबा अस्पताल में 10 बिस्तरों वाला आइसोलेशन वार्ड तैयार किया

Newsdesk

डिहाइड्रेशन ही नहीं, हीट स्ट्रोक से भी बचाव में कारगर ‘अनानास’, पीरियड्स में भी फायदेमंद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading