October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

खोडा में पैसों के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले पत्थर, गाड़ी तोड़ी, कई लोग हिरासत में

गाजियाबाद, 12 सितंबर । गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बीती रात दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ और पत्थरबाजी हुई। इस पत्थरबाजी में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी तोड़ दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी हंगामा जारी रहा और दोनों पक्ष शांत होने को तैयार नहीं थे।

फिर पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया और हंगामा को शांत करवाया। इसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामला रुपए के लेनदेन का बताया जा रहा है।

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में मुख्य बाजार में सोमवार रात दो पक्षों में पत्थरबाजी हो गई। इस मामले में एक युवक की गिरफ्तारी हुई है और कइयों को हिरासत में लिया गया है।

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया, अफजल नामक व्यक्ति ने दिलावर मलिक को कुछ रुपए उधार दिए थे। इन्हीं रुपयों को लेकर कहासुनी हुई। इसी बीच दोनों तरफ से कुछ लोग जुट गए और मारपीट शुरू हो गई।

इसी दौरान एक पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया और दिलावर पक्ष की स्कॉर्पियो के शीशे तोड़ दिए। खोड़ा पुलिस ने पहुंचकर अफजल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब इस बात पर जांच कर रही है कि वो मनी लॉन्ड्रिंग का मामला था या सिर्फ रुपयों का लेनदेन था।

दरअसल, खोड़ा में वार्ड-31 के सभासद अफजल और दिलावर मलिक के बीच दो लाख रुपए का लेनदेन काफी दिनों से चल रहा है। पहले भी दोनों पक्षों में कहासुनी हो चुकी है। सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे दोनों पक्षों के लोग एक डेंटिस्ट की दुकान के पास बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उनमें विवाद बढ़ गया। जिसके बाद खूब मारपीट, पत्थरबाजी हुई। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

माहौल बिगड़ता देख दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। कहा जा रहा है कि इस दौरान कुछ लोग चोटिल भी हुए हैं। डेंटिस्ट की दुकान के पास ही एक स्कॉर्पियो खड़ी थी, जो पथराव में क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल पुलिस बल तैनात है और शांति बनी हुई है।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment