22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
खेलहेडलाइंस

डोपिंग टेस्ट में फेल होने पर पॉल पोग्बा पर लग सकता है बैन

नई दिल्ली, 12 सितंबर । फ्रांसीसी मिडफील्डर पॉल पोग्बा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। डोपिंग टेस्ट में फेल होने के चलते उन्हें फुटबॉल से निलंबित कर दिया गया है। इटली के नेशनल एंटी-डोपिंग ट्रिब्यूनल ने सोमवार को यह फैसला लिया।

इस फैसले से मिडफील्डर के खेल करियर पर बड़ा सवाल पैदा हो गया है। बीबीसी के अनुसार, ट्रिब्यूनल ने कहा कि 20 अगस्त को जुवेंटस ने 3-0 से यूडिनीस को मात दी थी। इस मैच में पोग्बा को बेंच पर ही रखा गया।

डोप टेस्ट में पोग्बा के सैंपल में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा अधिक थी। एनएडीओ इटालिया ने कहा कि पोग्बा ने डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन किया था, जब उन्हें प्रतिबंधित पदार्थ ‘गैर-अंतर्जात टेस्टोस्टेरोन मेटाबोलाइट्स’ मिला।

टेस्टोस्टेरोन एक हार्मोन है, जो एथलीटों की सहनशक्ति को बढ़ाता है। पोग्बा के पास एनएडीओ को परिणाम का प्रति-विश्लेषण प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन का समय है।

डोपिंग का दोषी पाए जाने पर उन्हें फुटबॉल से चार साल तक के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है। जुवेंटस ने एक बयान जारी कर इसे स्वीकार किया और कहा कि वे अपने अगले कदम पर विचार कर रहे हैं।

2018 विश्व कप विजेता घुटने और हैमस्ट्रिंग की चोटों के कारण पिछले सीज़न में अधिकांश समय नहीं खेल पाए थे और घुटने की सर्जरी के कारण कतर में विश्व कप फाइनल में फ्रांस की दौड़ से भी अनुपस्थित रहे थे।

अन्य ख़बरें

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

नेशनल जूनियर मीट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, चार रिकॉर्ड ध्वस्त

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading