October 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

चीन में भारी बाढ़ के बीच 70 से अधिक मगरमच्छ फार्म से भाग निकले

बीजिंग, 13 सितम्बर । चीन में हुई मूसलाधार बारिश के कारण आई भारी बाढ़ के बीच पेंग कुन गांव के पास से 70 मगरमच्छ खुले में निकल गए। शहर में अधिकारियों ने मगरमच्छों को पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया है।

सीएनएन ने स्थानीय शाई बाओ न्यूज के हवाले से मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि पेंग कुन गांव के पास कम से कम 69 वयस्क मगरमच्छ और छह छोटे मगरमच्छ खुले में निकल गए।

आउटलेट ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों ने निवासियों को बाहर न निकलने की चेतावनी जारी की है।

द बीजिंग न्यूज के अनुसार सोनार डिटेक्शन उपकरण का उपयोग कर लापता मगरमच्छाें का पता लगाने के लिए एक आपातकालीन बल तैनात किया गया है।

लेकिन बाढ़ के पानी की गहराई ऑपरेशन के लिए एक बड़ी चुनौती बन रही है।

आपातकालीन दस्ते के एक सदस्य ने नानफेंग प्लस को बताया कि उन्हें मगरमच्छों को पकड़ने के बजाय बेहोश करना पड़ सकता है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर मौजूद तस्वीरों और वीडियो में कुछ मगरमच्छ पूरी तरह से जलमग्न सड़क के पास दिखाई दे रहे हैं।

कई मगरमच्छों को पकड़कर जमीन पर वापस लाते हुए भी देखा गया, उनकी गतिविधियों को प्रतिबंधित करने के लिए उनके मुंह और अंगों को बांध दिया गया।

चीन में, मगरमच्छों को उनकी त्वचा के लिए महत्व दिया जाता है और माना जाता है कि पारंपरिक चिकित्सा में इसके मांस का औषधीय महत्व है।

अपेक्षाकृत गर्म जलवायु के कारण गुआंग्डोंग मगरमच्छ फार्मों के लिए एक लोकप्रिय स्थान है।

अन्य ख़बरें

अमेरिकी सैन्य कर्मियों की जासूसी करने वाले दो चीनी नागरिकों को 30 महीने की जेल

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

अमेरिका में चुनावी घमासान: ओबामा और ट्रंप ने एक-दूसरे पर साधा निशाना, ईरान युद्ध और महंगाई पर छिड़ी बहस

Newsdesk

Leave a Comment