22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
व्यापारहेडलाइंस

स्पाइसजेट ने क्रेडिट सुइस को कि‍या 1.5 मिलियन डॉलर का किया भुगतान

नई दिल्ली, 15 सितंबर । स्पाइसजेट ने शुक्रवार को कहा कि उसने क्रेडिट सुइस को 1.5 मिलियन डॉलर ट्रांसफर करके सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का अनुपालन किया है।

एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा, “स्पाइसजेट लिमिटेड ने क्रेडिट सुइस को 1.5 मिलियन डॉलर भेजकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन किया है। भुगतान गुरुवार को किया गया।”

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने वैश्विक निवेश बैंक और वित्तीय सेवा फर्म को बकाया भुगतान करने में चूक के लिए स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अजय सिंह को कड़ी चेतावनी जारी की थी।

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने बजट एयरलाइन को डिफ़ॉल्ट राशि में से अतिरिक्त  1 मिलियन डॉलर के साथ 15 सितंबर तक पांच लाख डॉलर की मासिक किस्त जमा करने का आदेश दिया था।

पिछले साल, स्पाइसजेट द्वारा क्रेडिट सुइस को हर महीने पांच लाख डॉलर का भुगतान करने का वादा करने के बाद शीर्ष अदालत ने एयरलाइंस को परिसमापन से वापस ले लिया था।

पिछले साल मई में दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के अनुसार, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने समर्थन दिया था, स्पाइसजेट को प्रत्येक महीने की 15 तारीख तक पांच लाख डॉलर की राशि का भुगतान करना होगा।

अन्य ख़बरें

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

आरबीआई ने एसजीबी 2018-19 सीरीज-II के लिए रिडेम्पशन प्राइस 14,425 रुपए तय किया; रिटर्न 357 प्रतिशत रहा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading