35.5 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
व्यापारUncategorized

पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन हुई बढ़ोतरी, डीजल में स्थिरता जारी

नई दिल्ली, 21 अगस्त | पेट्रोल के दाम में शुक्रवार को फिर लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई। तेल विपणन कंपनियों ने बीते छह दिनों में पांच दिन पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की है। इन पांच दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 76 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 81.19 रुपये, 82.72 रुपये, 87.87 रुपये और 84.26 रुपये प्रति लीटर हो गया। हालांकि, चारों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 73.56 रुपये, 77.06 रुपये, 80.11 रुपये और 78.86 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है।

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 81.19 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल का भाव 84 रुपये प्रति लीटर के पार चला गया है। हालांकि डीजल के दाम में स्थिरता बनी हुई है।

तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 19 पैसे जबकि और चेन्नई में 17 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की।

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में फिर तेजी लौटी है। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के अक्टूबर डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र से 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 45.05 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के अक्टूबर डिलीवरी अनुबंध में बीते सत्र से 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 42.92 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

अन्य ख़बरें

आईबीसी से बैंकों को करीब 4.32 लाख करोड़ रुपए की वसूली करने में मदद मिली : केंद्र

Newsdesk

बायजू के संस्थापक रवींद्रन को सिंगापुर की कोर्ट ने दी छह माह की सजा

Newsdesk

एचडीएफसी बैंक ने 45 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता के आरोपों को खारिज किया, कहा- मजबूत निगरानी प्रणाली मौजूद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading