October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

काठगोदाम स्टेशन पर देवदूत बना हेड कांस्टेबल, चलती ट्रेन में लटकी महिला की बचाई जान

देहरादून/काठगोदाम, 15 सितंबर । ट्रेन लखनऊ एक्सप्रेस काठगोदाम से 14 सितंबर को अपने गंतव्य के लिए समय 11:15 बजे रवाना हुई जिसमें अपने परिजनों को रेलगाडी तक छोड़ने आई महिला नीचे उतरने के दौरान पैर फिसलने के कारण चलती ट्रेन में नीचे की ओर लटक गई।

वह प्लेटफार्म पर रगड़ते हुए लटकी हुई जा रही थी। इसी दौरान रेलवे प्लेटफार्म ड्यूटी पर नियुक्त हेड कांस्टेबल जीआरपी अनिल कुमार ने अपनी जान की परवाह न करते हुए तुरन्त महिला का हाथ पड़कर चलती ट्रेन से सुरक्षित बाहर खींच लिया और महिला की जान बचा ली।

उत्तराखण्ड पुलिस के जांबाज अनिल के इस साहस एवं त्वरित निर्णय की हर ओर सराहना हो रही है।

अन्य ख़बरें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Newsdesk

भारत ‘आईसीएआर-सीजीआईएआर साइंस एंड पार्टनरशिप वीक’ की करेगा मेजबानी, दिल्ली में जुटेंगे दुनियाभर के वैज्ञानिक

Newsdesk

Leave a Comment