October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर : आम आदमी पार्टी घोषणा नहीं गारंटी देती है

जबलपुर : आम आदमी पार्टी घोषणा नहीं गारंटी देती है, मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही सिवाय घोषणा बाजी के कुछ नहीं किया| यह आरोप आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी ने लगाए | प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिरोजपुर के विधायक रजनीश दहिया सरदार रणजीत सिंह बग्गा सरदार सतनाम सिंह और प्रदेश प्रवक्ता संजय सिन्हा ने कहा कि प्रदेश के लोग भाजपा और कांग्रेस से त्रस्त हो चुके हैं आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती के साथ उतरेगी| पार्टी नेताओं ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने 10 गारंटी देने की घोषणा की है| जिसमें बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, 300 यूनिट बिजली फ्री और बकाया बिल माफी जैसी गारंटी शामिल है| इसके अलावा भ्रष्टाचार मुक्त मध्य प्रदेश, रोजगार, संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को रेगुलर करने ,शहीद होने वालों के परिवार के लिए एक करोड़ की सम्मान निधि देने की गारंटी भी दी जाएगी| पार्टी नेताओं का कहना था कि दिल्ली और पंजाब की तरह मध्य प्रदेश की जनता को भी यह तमाम सुविधा दी जाएगी इन गारंटीयों को बूथ स्तर तक घर-घर पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के दल बनाए जा रहे हैं, इसके अलावा भाजपा और कांग्रेस के पुराने घोषणा पत्रों की भी हकीकत आम जनता के सामने रखी जाएगी| पार्टी नेताओं का कहना था कि जल्दी ही प्रत्याशियों की एक और सूची जारी होगी|

Surkhiya
1- आम आदमी पार्टी घर – घर पहुंचाएगी 10 गारंटी
2- रोजगार, फ्री बिजली और भ्रष्टाचार मुक्त म प्र का वादा
3- पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी आप

#jabalpurnews

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment