September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयUncategorized

तेलंगाना पावर स्टेशन में फंसे सभी 9 लोगों की मौत

हैदराबाद, 21 अगस्त | तेलंगाना के हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर स्टेशन में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त अंदर फंसे सभी नौ लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तेलंगाना के नगरकरनूल जिले में स्थित श्रीशैलम लेफ्ट बैंक पावर स्टेशन में हादसे के वक्त फंसे कर्मियों को बचाने की बचाव दल की कोशिशें नाकाम रह गईं।

बचाव दल के कर्मियों ने पांच पीड़ितों के शव बरामद किए हैं। इनकी पहचान असिस्टेंट इंजीनियर मोहन कुमार, उज्मा फातिमा और सुंदर, विभागीय अभियंता श्रीनिवास गौड़ और महेश के रूप में हुई है, जो एक बैटरी कंपनी के कर्मी रहे हैं।

आग लगने के बाद भीषण धुएं के बीच शवों को बाहर निकालने में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल को काफी संघर्ष करना पड़ा। कुछ तो इस दौरान बीमार भी पड़ गए।

गुरुवार की देर रात लगी इस भीषण आग पर अग्निशमन कर्मियों की कोशिश से काबू पा लिया गया।

माना जा रहा है कि इस अंडरग्राउंड पावर हाउस के किसी यूनिट पर शॉर्ट सर्किट ही आग लगने की वजह रही होगी। हादसे के वक्त 30 लोगों के मौके पर रहने की सूचना मिली है जिनमें से 15 एक सुरंग से होकर सुरक्षित भाग निकले, जबकि बचाव दल द्वारा छह को बाहर निकाला गया। इन्हें यहां के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अन्य ख़बरें

अपनी संस्कृति और स्मृतियों की रक्षा करने वाला राष्ट्र कभी पराजित नहीं होता: अमित शाह

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading