September 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयशिक्षासी टाइम्स

पार्किंग विवाद को लेकर महिला ने शिक्षक से की मारपीट, वीडियो आया सामने

ग्रेटर नोएडा, 18 सितंबर । पार्किंग विवाद को लेकर एक महिला का शिक्षक के साथ धक्का मुक्की और मारपीट का वीडियो सामने आया है। शिक्षक पक्ष ने महिला पर आरोप लगाया है कि उसने बाहर से भी कुछ युवकों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में पूर्वांचल हाइट्स सोसाइटी में रविवार शाम को पार्किंग के विवाद में एक महिला ने शिक्षक के साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

सूरजपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, सोसाइटी में शिक्षक गौरव मित्तल का परिवार रहता है। आरोप है कि रविवार शाम की उनकी कार के पीछे किसी ने अपनी कार खड़ी कर दी। इससे गौरव की कार नहीं निकल पा रही थी।

उन्होंने कार की फोटो खींचकर सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप में भेज कर मेंटेनेंस कर्मियों से शिकायत की। इसके बाद सोसाइटी निवासी मुनीश्वर बालियान पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे।

गौरव और मुनीश्वर पक्ष के लोगों और दोनों परिवार की महिलाओं में कार पार्किंग को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसी बीच दूसरे पक्ष की महिला ने शिक्षक से धक्का मुक्की और मारपीट कर दी।

पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

फिलहाल कोतवाली प्रभारी ने बताया है कि इस मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जाएगी।

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

एक हादसे में खोए परिवार के तीन स्तंभ, फिर बचाई पिता की विरासत, संकेत अग्रवाल की ‘रुद्राक्ष आटा’ तक की संघर्षपूर्ण यात्रा

Newsdesk

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading