31.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

विदिशा में गड्ढे में गिरी कार, चार की मौत

 विदिशा 19 सितंबर । मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोमवार की रात को एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक परिवार के सदस्यों से भरी कार सड़क किनारे बने पानी से भरे गड्ढे में जा समाई। इस हादसे में तीन बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई है वही दो लोगों को बचा लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विदिशा जिले के हैदरगढ़ के रहने वाले शहजाद खान अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अमरपुर स्थित खेत से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने गड्ढे में जा समाई। इसमें शहजाद के परिवार के सदस्यों के अलावा उनका ड्राइवर सहित छह लोग सवार थे।

सड़क किनारे मुरुम निकालने के लिए गड्ढा खोदा गया था और उसमें लगभग 15 फीट पानी भर गया था, इसी गड्ढे में शहजाद की कार गिर गई। राहत और बचाव कार्य चला, जिसमें दो लोगों को बचा लिया गया तो वहीं चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में तीन बच्चे शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन, देशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की

Newsdesk

भय से भरोसे तक पहुंचाने की पहल, प्रभावित बच्चों और उनके परिजनों के लिए भोजन-नाश्ते के साथ राशन की व्यवस्था

Newsdesk

सेवा से संकल्प अभियान में बालाघाट नगर पालिका ने दिया जनसेवा का संदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading