November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

उत्तराखंड के 7 जनपदों में 24 सितंबर तक तेज बारिश का अलर्ट

देहरादून, 21 सितंबर । मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 24 सितंबर तक तेज बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है।

खासतौर पर देहरादून के साथ ही टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अगले कुछ दिन तक पूरे राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा।

देहरादून और पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।

बुधवार को भी देहरादून के कई इलाकों में बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

अन्य ख़बरें

वडोदरा के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में 1,200 व्यंजनों का अन्नकूट, 300 महिलाएं कर रहीं तैयारियां

Newsdesk

मोहब्बत की दुकान खोलने का लाइसेंस कब मिलेगा, रैली ने कांग्रेस के दावों की पोल खोल दी: संबित पात्रा

Newsdesk

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

Leave a Comment