30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
क्राइमटेक्नोलॉजीराष्ट्रीयहेडलाइंस

लूडो खेलते हुई दोस्ती, अब युवक अश्लील फोटो बना कर कर रहा ब्लैकमेल

गाजियाबाद, 22 सितंबर । गाजियाबाद के खोड़ा में रहने वाली एक युवती ने पुलिस थाने में अपनी कंप्लेंट दर्ज कराई है जिसमें उसने बताया है कि करीब 2 साल पहले उसकी ऑनलाइन गेम लूडो के जरिए एक युवक से दोस्ती हुई थी। युवती की शादी होने के बाद युवती ने युवक से दोस्ती खत्म कर ली जिसके बाद युवक उसे ब्लैकमेल करने लगा और धमकाना शुरू कर दिया।

युवक ने उसके अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है और साथ ही उसके रिश्तेदारों को भी भेजा है।

युवती का कहना है कि युवक उससे लगातार पैसों की मांग कर रहा है। उसने कुछ पैसे युवक को भेजे भी हैं लेकिन उसके बावजूद भी वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है।

इस मामले में गाजियाबाद की खोड़ा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है और टीम गठित कर युवक को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

युवती ने जो एफआईआर दर्ज करवाई है, उसके मुताबिक उसने पुलिस को बताया है कि वो बिहार की रहने वाली है। अपनी शादी के बाद अपने बहन बहनोई के घर पर खोड़ा में रह रही है। एक युवक जिससे उसकी दोस्ती ऑनलाइन गेम के जरिए शादी से पहले हुई थी, उसे ब्लैकमेल कर रहा है और उसके एडिटेड अश्लील फोटो बना कर उसके रिश्तेदारों के पास भेज रहा है।

युवती का आरोप है कि युवक गौरव चौधरी उसका चेहरा लगाकर नग्न फोटो उसके रिश्तेदारों को, उसके पति व उसके गांव के लड़कों को भेज रहा है और सबको मुझसे दोस्ती करने के आफर भेज रहा है। इससे युवती के पास लगातार अश्लील फोन आ रहे हैं।

युवती ने इन सबसे बचने के लिए युवक को अब तक करीब 13 हजार रुपए ट्रांसफर किए हैं। फिलहाल इस मामले में खोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और एक टीम गठित कर दी गई है जो लड़के की लोकेशन ट्रेस आउट कर उसको गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली पुलिस ने साइबर-हॉक 5.0 के तहत साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया

Newsdesk

अमरनाथ यात्रा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 3,500 करोड़

Newsdesk

ओडिशा: 76612 करोड़ रुपए के 20 प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, 50000 से अधिक रोजगार पैदा होने की उम्मीद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading