30.2 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

कोविड-19 वायरस के साथ छेड़छाड़ या फिर इस बनाया नहीं गया : डब्ल्यूएचओ

जिनेवा, 24 अप्रैल | विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि वर्तमान तक के सभी उपलब्ध साक्ष्यों से पता चलता है कि कोरोनावायरस प्राकृतिक है और इसमें किसी तरह की कोई हेराफेरी नहीं है और न ही यह निर्मित वायरस है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ग्लोबल हेल्थ वॉच डॉग के हवाले से कहा, “कई शोधकर्ता सार्स-सीओवी-2 की जीनोमिक विशेषताओं को देखने में सक्षम रहे हैं और उन्होंने पाया है कि इस बात के कोई सबूत नहीं है कि यह एक प्रयोगशाला निर्मित वायरस है।”

डब्ल्यूएचओ ने जोर देकर कहा कि अगर यह एक निर्मित वायरस होता तो इसका जीनोमिक सीक्वेंस ज्ञात तत्वों का मिश्रण दिखाता लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि वायरस की पहचान जनवरी की शुरुआत में हुई और 11-12 जनवरी को सार्वजनिक रूप से इसके जेनेटिक सीक्वेंस को साझा किया गया था।

गौतरलब है कि विश्व में शुक्रवार सुबह तक कोविड-19 संक्रमण के चलते मरने वालों का आंकड़ा एक लाख 90 हजार 788 था। जबकि पूरी दुनिया में 27 लाख 8 हजार 479 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं।

अन्य ख़बरें

श्रीलंका में डेंगू का कहर जारी, स्वास्थ्य महकमे ने कहा ‘मानसून में संक्रमण दर बढ़ सकती है

Newsdesk

इनफिनिट स्क्रॉल से ऑटो-प्ले तक, सोशल मीडिया बच्चों को स्क्रीन से चिपकाए रखता है, जानें माता-पिता क्या करें

Newsdesk

हरीश राणा के अंगदान पर सुप्रीम कोर्ट ने की परिवार की सराहना, करुणा का बड़ा उदाहरण बताया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading