October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर। कैंट थाना के अंतर्गत स्थित वाईएमसीए कंपाउंड क्षेत्र में आज उस समय जोरदार हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई,

जबलपुर। कैंट थाना के अंतर्गत स्थित वाईएमसीए कंपाउंड क्षेत्र में आज उस समय जोरदार हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई, जब हिंदू धर्म सेना के लोगों द्वारा क्षेत्र में रह रहे हिंदू परिवार को एक ईसाई व्यक्ति द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया। बड़ी संख्या में जमा, हिंदू कार्यकर्ताओं के सदस्यों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए क्रिश्चियन व्यक्ति पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य को लेकर घर से बेदखली करने को लेकर प्रताड़ित किए जाने का आरोप भी लगाया।

हिंदू धर्म सेना के संयोजक योगेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, वाईएमसीए कंपाउंड में रहने वाले हिंदू परिवार को वर्षों से यहां पर रहने वाले एक क्रिश्चियन द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है और इसके पूर्व भी वे लोग उक्त व्यक्ति की प्रताड़ना की खबर सुनकर वहां प्रदर्शन कर चुके हैं। योगेश अग्रवाल ने बताया कि उक्त व्यक्ति हिंदू परिवार पर जबरदस्ती धर्मांतरण करने का दबाव बना रहा था। जब वह नहीं माना तो उसने कानूनी कार्रवाई करते हुए अदालत से भी बेदखली का आदेश लाकर हिंदू परिवार को ब्लैकमेल करने की कोशिश की, जिस पर भी हिंदू परिवार नहीं माना तो आज कैंट थाना पुलिस को लेकर वह पहुंचा और जबरदस्ती हिंदू परिवार से उनका मकान खाली करवाने लगा। जिसकी सूचना जब धर्म सेना के कार्यकर्ताओं को लगी तो वह मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध किया जाने लगा। वही हिंदू धर्म सेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर भी अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाया है। खबर लिखी जाने तक हंगामे की स्थिति क्षेत्र में निर्मित रही |

बाइट – योगेश अग्रवाल,

बाइट – धर्म सेना संयोजक

चंद्रभान भगरी csp

बाइट – आभा

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment