September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

दिल्ली में ट्रैक्‍टर-ट्रक की टक्‍कर में एक की मौत, चार घायल

नई दिल्ली, 25 सितंबर । दिल्ली में ट्रैक्टर-ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, हादसा रविवार-सोमवार की रात 1.39 बजे जीटी रोड पर सीलमपुर की ओर हुआ।

हादसे के बाद पांच लोगों को जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस उपायुक्त (उत्‍तर-पूर्व) जॉय टिर्की ने कहा, “शास्त्री पार्क थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ घातक दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। ट्रक चालक की पहचान की फिलहाल जांच की जा रही है।”

डीसीपी ने बताया कि दुर्घटना के समय चारों घायल व्यक्ति और मृतक ट्रैक्टर पर सवार थे। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वह आईएसबीटी से ट्रैक्टर पर चढ़ा था।”

घायल की पहचान अनिल (40) निवासी कोतवाली, उत्तर प्रदेश; हरि लाल (30) झारखंड; सलीम (55) और अमन (17), दोनों मेरठ निवासी के रूप में हुई है।

अन्य ख़बरें

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

Newsdesk

ब्रिक्स मुद्रा पर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर जारी है चर्चा: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading