November 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

यूपी के संभल में दुष्कर्म पीड़िता से इंस्पेक्टर ने की आपत्ति जनक बात, निलंबित

संभल, 28 सितंबर । उत्तर प्रदेश के संभल स्थित गुन्नौर क्षेत्र में दुष्कर्म मामले की जांच करने वाले इंस्पेक्टर की पीड़िता के साथ आपत्तिजनक बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने बताया कि गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से कुछ आपत्तिजनक बातें की थी जिसकी प्राथमिक जांच की गई। वह दोषी पाए गए, उन्हे निलंबित कर दिया गया है। अब विभागीय कार्यवाही होगी।

पुलिस के जानकारों ने गुरुवार को बताया कि गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से इसी साल जून में बलात्कार करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने पीड़ित महिला से कथित रूप से आपत्ति जनक तरीके से बात की। इसका एक कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया है कि मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने आरोपियों से सांठगांठ कर ली थी। उसने पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत से इसकी शिकायत की थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार की शिकायत मिलने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र को दी गई है।

अन्य ख़बरें

रामलीला मैदान की रैली बदलाव की आवाज, देश चाहता है परिवर्तन: सपा

Newsdesk

ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान टीम से हुई चूक, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

Newsdesk

नाइलिट में सीनियर सिस्टम एनालिस्ट सहित कई पदों पर नौकरी का मौका, 12 नवंबर तक करें आवेदन

Newsdesk

Leave a Comment