22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

नेपाल में एक दिन में कोरोनावायरस के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि

काठमांडू, 28 अगस्त | नेपाल में एक दिन में अब तक के सबसे अधिक 1,110 कोरोनावायरस के मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही नेपाल में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 35,529 हो गई है। ये जानकारी नेपाल के स्वास्थ्य विभाग से जारी के बयान में दी गई है।

नेपाल में जुलाई के बाद कोरोनावायरस के कम मामले दर्ज किए जाने लगे लेकिन लॉकडाउन हटने के बाद से इसमें तेजी देखी जा रही है।

नेपाल के स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता जगेश्वर गौतम ने कहा कि आने वाले दिनों में संक्रमण की रफ्तार और तेजी से बढ़ सकती है।

अधिकारी संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के लिए उन लोगों को दोष दो रहे हैं जो सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं।

नेपाल की राजधानी काठमांडू कोरोनावायरस के नए हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है। यहां गुरुवार को एक दिन में 337 नए मामले दर्ज किए गए।

नेपाल में कोविड-19 महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 183 हो गई है।

अन्य ख़बरें

इजरायल चुनाव: देश की 120 सदस्यीय संसद के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे 73 लाख मतदाता

Newsdesk

एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने ‘दोस्त’ नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

Newsdesk

ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव: दूसरे दौर में लूला ने हासिल की जीत

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading