November 2, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयटेक्नोलॉजीहेडलाइंस

एलन मस्क व उनके एक्स प्लेटफॉर्म पर अमेरिका में नए मुकदमे

सैन फ्रांसिस्को, 3 अक्टूबर । एलन मस्क और उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नए मुकदमे दायर किए गए है। 22 वर्षीय कॉलेज ग्रेजुएट ने लापरवाह आचरण के आरोप में तकनीकी अरबपति पर मुकदमा किया है।

मुकदमे में आरोप लगाया गया कि मस्क ने बेंजामिन ब्रॉडी को यह कहकर बदनाम किया कि उन्होंने “एक नव-नाजी चरमपंथी समूह की ओर से एक हिंसक सड़क विवाद में भाग लिया था।” आरोप के मुुुुुुताबिक मस्क ने यह भी झूठा कहा कि चरमपंथी विवाद में ब्रॉडी की कथित भागीदारी का मतलब था कि यह घटना संभवतः अमेरिकी जनता को धोखा देने के लिए एक अभियान था।

मस्क के बयानों के दो सप्ताह बाद, बेन को यह स्पष्ट हो गया कि उनकी प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुंचा है। मुकदमें में आरोप लगाया गया कि मस्क ने एक्स पर झूठे दावों को बढ़ाया, ब्रॉडी की कथित भागीदारी को वर्णित किया। मस्क की प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप ब्रॉडी के प्रति नफरत की बाढ़ आ गई।

इस बीच, एक कंपनी ने ट्विटर का नाम बदलने को लेकर मस्क के एक्स के खिलाफ अमेरिका में मुकदमा दायर किया है।

अन्य ख़बरें

रूसी गैस को लेकर गैर-जिम्मेदाराना रवैया ही है यूरोप में दंगों की वजह: किरिल दिमित्रिएव

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए डिजी यात्रा का ट्रायल शुरू, दिल्ली समेत 7 हवाई अड्डों पर शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट; 2027 में व्यापक लॉन्च की तैयारी

Newsdesk

पाकिस्तान में सिखों के गुरुद्वारों की बदहाली, विदेशों में विरासत संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

Newsdesk

Leave a Comment