November 2, 2026
सी टाइम्स
हेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

ओडिशा में एक बार फिर एक दिन में कोरोनावायरस के सर्वाधिक मामले दर्ज

भुवनेश्वर, 28 अगस्त | ओडिशा में फिर एक बार एक दिन में सबसे अधिक 3,682 कोरोनावायरस के मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 94,668 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से आठ लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही इस राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 456 हो गई है।

भुवनेश्वर और गंजम जिलों में दो-दो मौतें हुई हैं। इसके अलावा भद्रक, बलांगीर, बारगढ़ और रायगादा जिलों में एक-एक मौत दर्ज हुई है।

नए मामलों में 2,241 क्वारंटीन सेंटर से मिले हैं जबकि 1,441 लोकल इंफेक्शन हैं।

राज्य में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 28,836 है, जबकि 65,323 मरीज ठीक हो कर घर जा चुके हैं।

अन्य ख़बरें

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

Newsdesk

बेंगलुरु: होटल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत, बचाव के प्रयास में दो अन्य लोग घायल

Newsdesk

सरकार का बड़ा फैसला, कैंसर की दवाओं के 93 फीसदी तक घटाए दाम, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी

Newsdesk

Leave a Comment