18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेल

एशियाई खेल : तीरंदाजी में भारत के तीन मेडल पक्के

हांगझोऊ, 3 अक्टूबर । अभिषेक वर्मा और ओजस देवतले एशियन गेम्स में पुरुषों की कंपाउंड तीरंदाजी व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल के लिए एक दूसरे से प्रत‍िस्पर्धा करेंगे। यानी पुरुषों की तीरंदाजी में भारत के लिए दो मेडल पक्के हो चुके हैं।

देवताले और वर्मा दोनों ने मंगलवार को सेमीफाइनल में कोरियाई विरोधियों को हराकर 7 अक्टूबर को फाइनल में मुकाबला तय किया, जिससे पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत में भारत के दो पदक पक्के हो गए।

कंपाउंड महिला व्यक्तिगत में भी भारत का पदक पक्का हो गया क्योंकि ज्योति ने सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन और हमवतन अदिति को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली।

पुरुष कंपाउंड इंडिविजुअल में, अभिषेक ने पहले सेमीफाइनल में कोरिया गणराज्य के जू जाहून को 147-145 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में ओजस देवताले ने कोरियाई यांग जियोवोन को 150-146 से हराया।

कंपाउंड महिला व्यक्तिगत फाइनल में ज्योति 7 अक्टूबर को फाइनल मुकाबले में कोरिया गणराज्य की सो चैवोन से भिड़ेंगी।

अन्य ख़बरें

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading