22.2 C
Jabalpur
September 30, 2026
सी टाइम्स
खेलहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

महिला पहलवान विनेश फोगाट कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली, 28 अगस्त | एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

विनेश को शनिवार को देश के सबसे बड़े खेल रत्न अवॉर्ड-राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा और उससे पहले प्रोटोकॉल के तहत भारत सरकार के द्वारा उनका टेस्ट किया गया था।

विनेश ने आईएएनएस से कहा, ” गुरुवार को मेरा टेस्ट हुआ था और यह पॉजिटिव आया है। फिलहाल मैं घर पर हूं। शुक्रवार को अब मेरे परिवार के सदस्यों का भी टेस्ट होगा। मुझे अभी किसी तरह के लक्ष्ण महसूस नहीं हो रहा है। मैं पूरी तरह से ठीक हूं।”

इससे पहले, विनेश एक सितंबर से लखनऊ में होने वाली कुश्ती कैम्प से हट गई थी। भारतीय कुश्ती महासंघ ने बाद में महिला कैम्प को स्थगित कर दिया था।

अन्य ख़बरें

दिल की बीमारी के ये शुरुआती संकेत भूलकर भी न करें नजरअंदाज, जानें शरीर कैसे देता है चेतावनी

Newsdesk

एशियन गेम्स: ‘मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता’, गोल्ड जीतने के बाद बोलीं ट्रैप शूटर नीरू ढांडा

Newsdesk

भारतीय मूल की बोधना शिवानंदन ने इतिहास रचा, 11 साल की उम्र में बनीं सबसे युवा ‘महिला ग्रैंडमास्टर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading