22.2 C
Jabalpur
September 30, 2026
सी टाइम्स
खेलहेडलाइंस

चेन्नई सुपर किंग्स के 12 सदस्य कोरोना पॉजिटिव, टीम दोबारा क्वारंटीन में

नई दिल्ली, 28 अगस्त | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन को यूएई में शुरू होने में अब केवल 22 दिन का ही समय बचा है और उससे पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स टीम के 12 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ भी शामिल हैं।

सूत्रों ने शुक्रवार को आईएएनएस को इसकी जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को फिर से क्वारंटाइन में जाने को कहा गया है।

सूत्रों ने कहा, ” कुल 12 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और पूरी टीम को फिर से क्वारंटीन में जाने को कहा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि वे चेन्नई में कैम्प के दौरान संक्रमित हुए थे।”

हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारी और बीसीसीआई ने इस घटना की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 21 अगस्त को दुबई पहुंची थी और छह दिन की क्वारंटाइन अवधि पूरा करने के बाद टीम ने अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी थी।

आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन 19 सितंबर से होना है, लेकिन बीसीसीआई ने अब तक मैचों का कार्यक्रम जारी नहीं किया है।

अन्य ख़बरें

एशियन गेम्स: ‘मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता’, गोल्ड जीतने के बाद बोलीं ट्रैप शूटर नीरू ढांडा

Newsdesk

भारतीय मूल की बोधना शिवानंदन ने इतिहास रचा, 11 साल की उम्र में बनीं सबसे युवा ‘महिला ग्रैंडमास्टर

Newsdesk

‘भविष्य में और भी सफलताएं मिलें,’ पीएम मोदी ने भारतीय एथलीट्स को सराहा, राष्ट्रपति ने भी दीं शुभकामनाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading