24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेलहेडलाइंस

क्वार्टर फाइनल में हार के साथ पीवी स‍िंधु का एश‍ियन गेम्स में सफर खत्म

हांगझोऊ, 5 अक्टूबर । 19वें एशियाई खेलों में महिला एकल बैडमिंटन में भारत का अभियान गुरुवार सुबह दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन की ही बिंग जियाओ से हार के साथ समाप्त हो गया।

महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में पी.वी सिंधु को चीनी ख‍िलाड़ी बिंग जियाओ ने 16-21, 12-21 से हरा द‍िया है।

सिंधु ने टोक्यो में ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने के लिए एक यादगार मैच में बिंग जियाओ को हराया था। दोनों ने बीडब्ल्यूएफ सर्किट में कई लड़ाइयां लड़ी हैं और आमने-सामने के रिकॉर्ड में चीनी खिलाड़ी सिंधु पर 11-7 से आगे हैं।

इससे पहले सिंधु ने 2016 में रियो ओलंपिक खेलों में कांस्य और इंडोनेशिया में 2018 एशियाई खेलों में भी रजत पदक जीता था।

अन्य ख़बरें

नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नील समराज ने 100 मीटर दौड़ में यूथ नेशनल और मीट रिकॉर्ड बनाया

Newsdesk

जी20 बैठक के बीच भारत-अमेरिका में बड़ी डील, क्रिटिकल मिनरल्स और सप्लाई चेन पर साथ काम करने पर बनी सहमति

Newsdesk

आतंकवाद के खात्मे’ से लेकर ‘एससीओ पूंजी’ तक, जानें पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading