September 3, 2026
सी टाइम्स
डाउनलोडमोबाइलव्यापार

आईफोन 15 प्रो की ओवरहीटिंग समस्या को ठीक करने के लिए नया आईओएस 17 अपडेट जारी

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर । आईफोन 15 प्रो फोन में ओवरहीटिंग की समस्या को ठीक करने के लिए एप्पल ने एक नया आईओएस 17 अपडेट जारी किया है। कंपनी को लंबे समय से उपयोगकर्ताओं की ओर से ओवरहीटिंग की शिकयतें आ रही थी।

आईओएस 17.0.3 सॉफ्टवेयर अपडेट “उस समस्या का समाधान करता है जिसके कारण आईफोन में ओवरहीटिंग की समस्‍या आ रही थी।

टेक दिग्गज ने कहा, “यह अपडेट महत्वपूर्ण बग फिक्स और सुरक्षा अपडेट प्रदान करता है।”

सभी आईफोन 15 प्रो या प्रो मैक्‍स उपयोगकर्ताओं को ओवरहीटिंग का अनुभव नहीं हुआ है, और यह स्पष्ट नहीं है कि समस्या से कितने यूजर प्रभावित हुए हैं।

एप्‍पल ने कुछ ऐसी स्थितियों की पहचान की है जिनके कारण नए आईफोन अपेक्षा से अधिक गर्म हो सकते हैं, जिनमें आईओएस 17 सॉफ्टवेयर अपडेट में बग और इंस्टाग्राम जैसे कुछ तृतीय-पक्ष ऐप्स शामिल हैं।

रिपोर्टों के अनुसार,आईओएस 17.0.3 भी दो महत्वपूर्ण सुरक्षा सुधारों के साथ आता है, जिसमें उस उल्लंघन का समाधान भी शामिल है जिसका सक्रिय रूप से विशेषण किया गया था।

डिवाइस तक पहुंच रखने वाला एक हमलावर अनैतिक कोड चलाने के लिए अपने विशेषाधिकार बढ़ा सकता है। एप्पल ने सुरक्षा संशोधन को लेकर कहा, “इस मुद्दे को बेहतर जांच के साथ संबोधित किया गया था।”

आईओएस 17.0.3 और आईपैडओएस 17.0.3 अब आईओएस17 और आईपैडओएस 17 के साथ आईफोन और आईपैड मॉडल के लिए उपलब्ध हैं।

अन्य ख़बरें

आरबीआई की एफसीएनआर (बी) जमा स्कीम को निवेशकों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया, आया 127 अरब डॉलर का इनफ्लो

Newsdesk

आईआईटी-तिरुपति में नॉन-टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती का मौका, इस तिथि तक करें आवेदन

Newsdesk

भारतीय वाहन कंपनियों की बिक्री अगस्त में मजबूत रही, कमर्शियल वाहनों ने भी ग्रोथ को दिया सहारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading