18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेल

तीरंदाजी में भारतीय महिला टीम ने जीता गोल्ड

हांगझोऊ, 5 अक्टूबर। मह‍िला तीरंदाजी के कंपाउंड इवेंट में ज्योति, अदिति और परनीत की तिकड़ी ने फाइनल में चीनी ताइपे को रोमांचक मुकाबले में 230-229 से हराकर गोल्ड पर कब्जा किया।

ज्योति, अदिति और परनीत की भारतीय टीम ने 50 मीटर रेंज में 25 से अधिक तीरों से आयोजित प्रतियोगिता में चेन यी-ह्सुआन, आई-जौ हुआंग और लू-यून वांग की चीनी ताइपे टीम को हराने के लिए सटीक निशाना दागा।

प्रत्येक टीम ने बारी-बारी से चार राउंड में अपना निशाना दागा। भारतीय टीम ने पहले राउंड में दो अंकों से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी की।

भारतीयों ने परनीत कौर के साथ पहला तीर चलाकर शुरुआत की, उसके बाद 17 वर्षीय मौजूदा विश्व चैंपियन अदिति और तीसरे स्थान पर अनुभवी ज्योति सुरेखा वेन्नम रहीं।

दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकबला हुआ। पहले राउंड में भारतीय टीम को थोडी परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन उसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए रोमांचक मैच अपने नाम किया।

ज्योति कंपाउंड महिला व्यक्तिगत प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई हैं। जबकि दो भारतीय, अभिषेक वर्मा और ओजस प्रवीण देवतले कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत प्रतियोगिता के फाइनल में भिड़ेंगे।

अन्य ख़बरें

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading