November 4, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

करण जौहर ने किया कॉफी विद करण 8 का ऐलान, डिज्नी+ हॉटस्टार पर होगा प्रसारित

करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण अपने नए सीजन के साथ वापस आ रहा है।करण ने कॉफी विद करण के 8वें सीजन का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो साझा करते हुए इस खबर की जानकारी दी है।सामने आए वीडियो में करण खुद को रोस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।इसके साथ उन्होंने कॉफी विद करण 8 की रिलीज तारीख से पर्दा उठा दिया है।करण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह कॉफी विद करण 8 का ऐलान करते नजर आ रहे हैं।इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, पता चला, मेरी अपनी अंतरात्मा भी मुझे ट्रोल करना चाहती है, लेकिन वह क्या सोचता है, इस पर ध्यान न दें, मैं अभी भी कॉफी विद करण का सीजन 8 बना रहा हूं। टीजर में करण के दो वर्जन दिखाए गए हैं, एक करण जो टॉक शो होस्ट है और दूसरा कॉनशियस है। करण खुद को रोस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।इस बार, चैट अधिक तीखी, क्रेजी और स्पष्ट होगी जिससे बहुत सारे खुलासे होंगे। इस सीजन में बातचीत शादियों, एयरपोर्ट लुक्स, सोशल मीडिया पर होगी।नए सीजऩ के बारे में बात करते हुए निर्देशक और शो एंकर करण ने कहा, हम सभी जानते हैं कि आप कॉफी विद करण के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।आपकी इच्छाएं सुनी गई हैं! सीजन 7 से जबरदस्त प्रतिक्रिया और बहुत सारे अनुमानों के बाद, इस सीजन में मैं अपने दोस्तों और आपकी पसंदीदा हस्तियों को कॉफ़ी काउच पर बिना फि़ल्टर वाली बातचीत के साथ उनके सीक्रेट्स उगलवाऊंगा।उन्होंने आगे कहा, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर वापस आते हुए, कॉफी विद करण का नया सीजन बेहिचक चैट, कंपीटिटिव रैपिड फायर और बहुत सारी बातचीत से भरा होगा, जो हम सभी को पसंद है! तो इंतजार क्यों करें आइए कॉफी विद करण सीजन 8 बनाएं।कॉफी विद करण 8 का प्रसारण 26 अक्टूबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment