September 2, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेल

सोनम ने 62 किग्रा फ्री-स्टाइल कुश्ती में जीता कांस्य

हांगझोऊ, 6 अक्टूबर । भारतीय महिला पहलवान सोनम मलिक ने शुक्रवार को यहां महिलाओं की फ्रीस्टाइल 62 किग्रा में चीनी प्रतिद्वंद्वी और मौजूदा एशियाई चैंपियन लॉन्ग जिया को 7-5 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया।

सोनम पर जिया लॉन्ग का काफी दबाव था लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने 2 से अधिक अंक गंवाने से बचने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। जल्द ही भारतीय की ओर से कुछ बेहतरीन जवाबी अटैक किया और 4-2 से आगे हो गईं।

मैच में बचे आखिरी 30 सेकेंड में लॉन्ग ने स्कोर 4-4 कर दिया और क्राइटेरिया अपने पक्ष में कर लिया लेकिन सोनम ने तेजी से तुरंत हमला बोला और 13 सेकंड शेष रहते हुए 6-4 से बढ़त बना ली।

अंत में सोनम द्वारा अपने चीनी प्रतिद्वंद्वी को बाउट में कुछ सेकंड शेष रहते हुए क्लच 2-पॉइंटर के साथ हराने का एक अच्छा प्रयास किया गया।

इससे पहले दिन में, सोनम अपना महिला फ्रीस्टाइल 62 किग्रा मुकाबला उत्तर कोरिया की ह्योंगयोंग मुन से 0-7 से हारकर हार गईं।

अन्य ख़बरें

नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नील समराज ने 100 मीटर दौड़ में यूथ नेशनल और मीट रिकॉर्ड बनाया

Newsdesk

जी20 बैठक के बीच भारत-अमेरिका में बड़ी डील, क्रिटिकल मिनरल्स और सप्लाई चेन पर साथ काम करने पर बनी सहमति

Newsdesk

आतंकवाद के खात्मे’ से लेकर ‘एससीओ पूंजी’ तक, जानें पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading