September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

नोएडा में पिटबुल ने स्ट्रीट डॉग पर किया हमला, दहशत भरा वीडियो आया सामने

नोएडा, 9 अक्टूबर । नोएडा में एक दहशत भरा वीडियो सामने आया है जिसमें एक पालतू खतरनाक नस्ल के पिटबुल डॉग ने स्ट्रीट डॉग पर हमला बोल दिया और उसकी गर्दन को दबोच लिया।

पिटबुल का मालिक उसे लगातार जंजीर से मारता रहा लेकिन पिटबुल ने स्ट्रीट डॉग को नहीं छोड़ा। आसपास के लोगों ने इसका वीडियो बनाया और इसका विरोध भी किया।

इस घटना के बाद लोग काफी ज्यादा दहशत में हैं। यह वीडियो नोएडा के सेक्टर-53 स्थित गिझोड़ गांव का है।

सेक्टर-53 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनिल कुमार ने यह वीडियो साझा किया है। उन्होंने बताया कि हमला करने वाला कुत्ता गिझोड़ गांव निवासी नरेंद्र शर्मा का है। पिटबुल खतरनाक नस्ल का डॉग है। उसे बिना गले में चैन और मास्क लगाए मलिक ने खुला छोड़ दिया था। पालतू डॉग ने बाहर घूमने के दौरान आवारा कुत्ते पर हमला कर दिया।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अपने मालिक के सामने ही दूसरे कुत्ते का गला बुरी तरह से पकड़ रखा है। मालिक के तमाम कोशिशों के बावजूद पिटबुल वहां से हटने को तैयार नहीं है। मालिक की लापरवाही के कारण आवारा कुत्ता बुरी तरह जख्मी हो गया।

लोगों का कहना है कि इस मामले में नोएडा प्राधिकरण को कार्रवाई करनी चाहिए। यह कुत्ता आम इंसानों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है।

अन्य ख़बरें

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

Newsdesk

ब्रिक्स मुद्रा पर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर जारी है चर्चा: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading