October 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

भारी बारिश से श्रीलंका के 71,000 से अधिक लोग प्रभावित

कोलंबो, 9 अक्टूबर । श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने सोमवार को कहा कि 13 जिलों में 71,000 से अधिक श्रीलंकाई लोग भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, डीएमसी ने कहा कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के कारण श्रीलंका में हाल के हफ्तों में भारी बारिश हुई है।

नेशनल बिल्डिंग रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने सोमवार को कहा कि मौजूदा बरसात के मौसम के कारण, कई जिलों के लिए जारी भूस्खलन चेतावनी को बढ़ा दिया गया है।

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले 48 घंटों में पश्चिमी, सबारागामुवा और दक्षिणी प्रांतों में बारिश कम हो जाएगी।

अन्य ख़बरें

अमेरिकी सैन्य कर्मियों की जासूसी करने वाले दो चीनी नागरिकों को 30 महीने की जेल

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

अमेरिका में चुनावी घमासान: ओबामा और ट्रंप ने एक-दूसरे पर साधा निशाना, ईरान युद्ध और महंगाई पर छिड़ी बहस

Newsdesk

Leave a Comment