25.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कोलकाता में आग से सात घर, एक मिल जलकर राख

कोलकाता, 13 अक्टूबर । कोलकाता के जोरबागन इलाके में आग लगने से सात घर और एक मिल जलकर खाक हो गए, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

घटना गुरुवार देर रात नीमतला श्मशान घाट के पास काठगोला स्ट्रीट में घटी। मकानों के नष्ट होने से पहले लोग सुरक्षित रूप से भागने में सफल रहे।

दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थिति पर काबू पाया।

अग्निशमन सेवा कर्मी आग के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि उन्हें एक घर में ग्राउंड फ्लोर पर चाय की दुकान में शॉर्ट सर्किट होने का संदेह है।

स्थानीय पार्षद मीरा हाजरा ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि मिल में अत्यधिक ज्वलनशील सामान मौजूद होने के कारण आग इतनी तेजी से फैली।

उन्होंने कहा, “आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और कोई हताहत नहीं हुआ है।”

हाजरा ने कहा कि वह प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे या पुनर्वास पर अधिकारियों से परामर्श करेंगी।

अन्य ख़बरें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरलम की 2 महिला दोस्तों की हत्या, तीसरी दोस्त गिरफ्तार

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल का तबादला करने की सिफारिश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading