22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

हैदराबाद में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने की आत्महत्या

हैदराबाद, 17 अक्टूबर । हैदराबाद से बेहद ही दुखद मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली।

यह चौंकाने वाली घटना मंगलवार को नागोले पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत साईं नगर में हुई।

पुलिस के अनुसार राजू नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी संतोषी (35) की उनके घर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। बाद में वह सरूरनगर इलाके में गया जहां उसने अपनी जान देने के लिए एक इमारत की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।

राजू (40) ट्रक ड्राइवर था। पुलिस को संदेह है कि घरेलू समस्या के कारण हत्या और आत्महत्या की गई।

पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर ओडिशा अलर्ट, 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Newsdesk

टाटानगर के रेल विकास को मिल रही नई गति, तीसरी-चौथी लाइन और स्टेशन पुनर्विकास से बढ़ेगी क्षमता

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading