November 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राहुल, कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 31 अगस्त | पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का सोमवार को 84 वर्ष की उम्र में यहां आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में करीब तीन सप्ताह तक इलाज के बाद निधन हो गया, जिसके बाद पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी के साथ उनके पूर्व सहयोगियों उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल ने ट्वीट कर कहा, “हमारे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जी के दुखद निधन की खबर मिली। देश बहुत दुखी है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने में खुद को देश के साथ जोड़ता हूं। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।”

कांग्रेस ने भी पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक व्यक्त किया।

पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, “हम प्रणब मुखर्जी के निधन से बहुत दुखी हैं। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस पार्टी के सबसे बड़े नेताओं में से एक, प्रणब मुखर्जी को हमेशा उनकी अखंडता और करुणा के लिए याद किया जाएगा। हमारी प्रार्थनाएं उनके परिवार, फॉलोअर और राष्ट्र के साथ है।”

कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दिग्गज कांग्रेसी नेता की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘एक युग का अंत हो गया है’।

सुरजेवाला ने ट्वीट किया, “एक युग का अंत। आपके विचारों, यादों और पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता, लोगों और देश के प्रति समर्पण ..आपकी आत्मा को शांति मिले प्रणब दा।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, “भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख हुआ। राष्ट्र ने एक महान नेता, विचारक और राजनेता को खो दिया है। उनका पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित था। उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के लिए मेरी हार्दिक संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

प्रणब मुखर्जी 2012 से 2017 तक भारत के तेरहवें राष्ट्रपति रहे। प्रणब दादा का जन्म 11 दिसंबर 1935 को पश्चिम बंगाल के मिरिती गांव में हुआ था। उन्हें वर्ष 2019 में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न, और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

अन्य ख़बरें

वियना ओपन: अल्काराज ने डी मिनौर को हराकर जीता खिताब

Newsdesk

पीवी सिंधु ने फिर लहराया तिरंगा, ‘हाइलो ओपन’ जीतकर इस सीजन का अपना दूसरा खिताब हासिल किया

Newsdesk

वडोदरा के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में 1,200 व्यंजनों का अन्नकूट, 300 महिलाएं कर रहीं तैयारियां

Newsdesk

Leave a Comment