June 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

..जब अक्षय कुमार ने चखी हाथी के मल की चाय

मुंबई, 31 अगस्त | बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि ब्रिटिश एडवंचरर ब्रेयर ग्रिल्स ने उन्हें कैसे हाथी के मल की चाय पिलाई। शो ‘इन द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ के अगले एपिसोड में अक्षय जंगल में रोमांचक कारनामे करते नजर आएंगे। इंस्टाग्राम पर उन्होंने एपिसोड का नया प्रोमो शेयर किया है। इसमें वे हाथी के मल से बनी चाय चखते, नदी में मगरमच्छ के ऊपर से वे रस्सी के सहारे जाते और पेड़ व झाड़ियों में से ग्रिल्स के साथ दौड़ते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने प्रोमो को कैप्श्न देते हुए लिखा, “इन्टू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स उनके सामने बहुत सारी चुनौतियां लेकर सामने आया लेकिन ग्रिल्स ने हाथी के मल से बनी चाय पिलाकर मुझे चौंका दिया। क्या दिन था।”

कथित तौर पर विशेष एपिसोड को कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में शूट किया गया था।

अक्षय से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिल सुपरस्टार रजनीकांत बेयर ग्रिल्स शो में दिखाई दे चुके हैं।

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading