November 2, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

फेसबुक ऑस्ट्रेलियाई पब्लिशर्स को अपने मंच पर समाचार साझा करने से रोकेगा

सैन फ्रांसिस्को, 1 सितम्बर | फेसबुक ने ऑस्ट्रेलियाई प्रकाशकों को अपने मंच व इंस्टाग्राम पर समाचारों को साझा करने से रोक लगाने की धमकी दी है क्योंकि यहां सोशल नेटवर्क द्वारा मीडिया कंपनियों को उनका कंटेंट इस्तेमाल किए जाने पर भुगतान करने की मांग उठाई गई है। फेसबुक ने कहा कि नए नियम के तहत उन पर समाचार संगठनों को ऐसी विषय सामग्रियों के भुगतान करने के लिए दबाव डाला जाएगा जिन्हें प्रकाशकों द्वारा उनके मंच पर स्वेच्छा से प्रस्तुत किया जाता है।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में फेसबुक के महानिदेशक विल ईस्टन ने अपने ब्लॉग पोस्ट में सोमवार को कहा, “हमारे पास इसके अलावा और कोई चारा नहीं बचता कि या तो हम समाचार को पूरी तरह से हटा ही दें या वे अपनी विषय सामग्रियों के लिए हमसे कोई निश्चित भुगतान किए जाने की मांग न करें। दुर्भाग्य से, इस तरह से कोई व्यवसाय नहीं चल सकता है।”

फेसबुक ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा नियम बना रहा है जो इंटरनेट की गतिशीलता के अनुरूप नहीं है और इससे उन सभी समाचार संगठनों को नुकसान पहुंचेगा जिन्हें सरकार बचाने का प्रयास कर रही है।

सरकार ने ऑस्ट्रेलियाई प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता आयोग (एसीसीसी) को फेसबुक और गूगल के लिए एक ऐसी आचार नियमावली तैयार करने की बात कही है जो सोशल मीडिया साइट पर मीडिया कंपनियों को उनके कंटेंट का इस्तेमाल किए जाने के चलते भुगतान करने का दबाव डाले।

ईस्टन ने कहा, “इस नए नियम के निर्माण की प्रक्रिया में कमीशन सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को नजरअंदाज कर रहा है जिनमें खासकर न्यूज मीडिया और सोशल मीडिया के बीच व्याप्त एक अहम रिश्ता भी शामिल है और जिससे दोनों एक-दूसरे से लाभान्वित होते हैं।”

फेसबुक ने जून में ऑस्ट्रेलियाई सरकार की मीडिया कंपनियों को भुगतान किए जाने की बात को ठुकरा दिया था।

अन्य ख़बरें

‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ का आज होगा उद्घाटन, 150 ‘डीप-टेक’ स्टार्टअप लगाएंगे स्टॉल

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: रिटायरमेंट के बाद चाहिए प्रतिमाह 50,000 रुपये की इनकम? जानिए कितना करना होगा निवेश

Newsdesk

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

Leave a Comment