30.5 C
Jabalpur
September 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

बेरुत बंदरगाह पर विस्फोट के बाद मैक्रों दूसरी बार लेबनान दौरे पर

बेरुत, 1 सितम्बर | लेबनान के बेरुत में 4 अगस्त को बंदरगाह पर हुए विस्फोटों के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दूसरी बार लेबनान के दौरे पर हैं। समचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मैक्रों ने सोमवार शाम अपने आगमन पर कहा कि यह दौरा उनकी पिछली यात्रा के दौरान किए गए वादे का परिणाम है, जिसका उद्देश्य देश की राजनीतिक स्थिति और मानवीय सहायता के वितरण के साथ-साथ ‘ग्रेटर लेबनान’ के शताब्दी जश्न समारोह में भाग लेना है।

उन्होंने लेबनान से भ्रष्टाचार से लड़ने, बिजली क्षेत्र में सुधार और बैंकिंग क्षेत्र में समस्याओं से निपटने का आग्रह किया और यह सुनिश्चित करने के लिए कि नया मंत्रिमंडल इस तरह के सुधारों को लागू करने में सक्षम है, तीसरे दौरे पर आने का वादा भी किया।

मैक्रों ने कहा, “सिर्फ तभी, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय लेबनान का समर्थन करने के लिए तैयार होगा।”

मंगलवार को मैक्रों के अधिकारियों और नागरिक समाज और गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करने की उम्मीद है।

फ्रांसीसी नेता ने इससे पहले, विस्फोटों के दो दिन बाद लेबनान का दौरा किया था, जो कि सालों से बंदरगाह पर 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट के संग्रहित होने के कारण हुए थे। विस्फोटों में कम से कम 190 लोगों की मौत हुई और 6,500 अन्य घायल हुए थे।

मैक्रों का दौरा ऐसे समय पर हुआ है जब लेबनान ने जर्मनी में अपने राजदूत मुस्तफा अदीब को देश का नया प्रधानमंत्री बनाया है।

अन्य ख़बरें

इजरायली फ्लाइट सऊदी एयरपोर्ट पर हुई लैंड, हाईजैकिंग की आशंका से तेल अवीव का इनकार

Newsdesk

अमेरिका में पहला पासपोर्ट बनवाना होगा आसान, 2026 से ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

Newsdesk

बड़ी टेक कंपनियों ने ‘सुपर इंटेलिजेंस’ समझौते पर किए हस्ताक्षर, एआई की जगह लिखा जाएगा एसआई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading