May 2, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंस

जूनियर एनटीआर की देवरा का नया पोस्टर जारी

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता जूनियर एनटीआर मौजूदा वक्त में अपनी आने वाली फिल्म देवरा को लेकर चर्चा में हैं।इसमें सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन कोराताला शिवा कर रहे हैं।अब निर्माताओं ने सोमवार (23 अक्टूबर) को देवरा का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें एक हाथ हथियार पकड़े नजर आ रहा है।इसके साथ निर्माताओं ने दर्शकों को दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं।एनटीआर आर्ट्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर देवरा का नया पोस्टर साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, दुनिया में सबसे घातक हथियार को पकडऩे वाला हाथ है। टीम देवरा की ओर से आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं।देवरा एक नहीं, बल्कि दो भागों में रिलीज होगी।फिल्म का पहला भाग 5 अप्रैल, 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगा।यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जो तेलुगु समेत तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

कान्स के बाद अब भारत में धमाल मचाने को तैयार ‘रिटर्न ऑफ द जंगल

Newsdesk

कपिल शर्मा की ‘किस किस को प्यार करूं-2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 3 मई को

Newsdesk

मुंबई: 18वें न्यूजमेकर्स अवार्ड्स में कला, खेल और प्रशासन क्षेत्र की हस्तियों को किया गया सम्मानित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading