34 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

ग्वालियर-चंबल में भाजपा को झटका, सिकरवार कांग्रेस में शामिल

भोपाल, 8 सितंबर | मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां से पार्टी के वरिष्ठ नेता और पिछला विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले सतीश सिंह सिकरवार ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ की मौजूदगी में मंगलवार को सिकरवार ने ग्वालियर से अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भोपाल पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर संगठन प्रभारी चंद्र प्रभाष शेखर, पूर्व मंत्री रामनिवास रावत सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।

ज्ञात हो कि सिकरवार ने पिछला चुनाव ग्वालियर के पूर्व क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था और उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार मुन्ना लाल गोयल ने परास्त किया था। गोयल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्येातिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। गोयल को भाजपा आगामी उप-चुनाव में उम्मीदवार बनाने वाली है। सिकरवार के कांग्रेस का दामन थामने से इस बात की चर्चा है कि कांग्रेस सिकरवार को ग्वालियर पूर्व से उम्मीदवार बना सकती है।

अन्य ख़बरें

चक्रवात और आपात स्थितियों के लिए तटरक्षक बल पूरी तरह तैयार, समुद्र में बहकर आए मलबे पर नजर

Newsdesk

लॉन्च के 5 महीने के भीतर आधार ऐप के डाउनलोड 3.1 करोड़ के पार, 40 लाख लोगों ने मोबाइल नंबर किया अपडेट

Newsdesk

मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़; 100 सील पैक स्मार्टफोन बरामद, तीन गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading