30.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

दिल्ली में पुरानी दुश्मनी के चलते नाबालिग की हत्या

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर । दिल्ली में पुरानी दुश्मनी के चलते 16 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, रविवार रात को सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन में झगड़े के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आई और बताया गया कि एक घायल नाबालिग को हिंदू राव अस्पताल (एचआरएच) में भर्ती कराया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची और पाया कि घायल नाबालिग के पेट पर गहरी चोट थी और उसे ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट कर दिया गया।”

प्रत्यक्षदर्शी के बयान पर भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा, ”बाद में एचआरएच से सूचना मिली कि घायल की इलाज के दौरान मौत हो गयी है, इसलिए धारा 307 को आईपीसी की धारा 302 (हत्या) में बदल दिया गया।”

”आरोपी को पकड़ लिया गया है और वह किशोर (14) पाया गया है। उसने खुलासा किया है कि मृतक ने उसे पहले भी कई बार पीटा था, इसलिए उसकी दुश्मनी थी, और हिसाब बराबर करने के मौके की तलाश में था।”

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading