33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के 3 मददगार गिरफ्तार

श्रीनगर, 8 सितम्बर | जम्मू और कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को तीन ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो आतंकवादियों की मदद करते थे। ये तीनों मददगार बांदीपुर जिले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के लिए काम करते थे। ये जानकारी मंगलवार को पुलिस ने दी।

इनके पास से आपराधिक सामान बरामद किए गए हैं जिसमें हैंड ग्रेनेड भी शामिल है।

पुलिस ने बताया कि उसे जानकारी मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व बांदीपुर के हाजिन में मुख्य बाजार में स्थानीय लोगों को में डर पैदा करने के मकसद से पाकिस्तानी झंडा फहराया था। ये सभी ऐसा एलईटी के स्थानीय आतंकवादियों के इशारे पर कर रहे थे।

पुलिस ने आगे कहा कि इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

जांच के दौरान पुलिस को तीन लोगों के बारे में पता चला जो इस अपराध में शामिल थे। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके नाम हैं – मुजीब शमश, तनवीर अहमद और इम्तियाज अहमद शेख। सभी स्थानीय निवासी हैं।

इनके पास से हैंड ग्रेनेड के अलावा झंडे, झंडे बनाने के लिए कपड़े, सिलाई मशीन और दूसरे सामान बरामद किए गए हैं।

अन्य ख़बरें

81 हजार से अधिक पदों पर जारी भर्ती प्रक्रिया में समयबद्ध चयन सुनिश्चित करें: सीएम योगी

Newsdesk

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने एसआईआर में कमजोर वर्गों के वोटों की रक्षा के लिए कार्य योजना तैयार की

Newsdesk

वैश्विक संकट के बीच भारत के लिए राहत की खबर, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित निकला तेल टैंकर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading