October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

देहरादून, 3 नवंबर । उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 3 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ के 4000 फीट से ऊंचे हिमालय क्षेत्र में वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई है।

इसके बाद ठंड में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में इस समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

दूसरी ओर पर्वतीय क्षेत्र में ठंड बढ़ रही है। जबकि मैदानी इलाकों में सुबह शाम को ठंड है।

मौसम विभाग के अनुसार, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

उत्तराखंड में पहाड़ों पर सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बर्फबारी के चलते तापमान गिरने लगा है।

मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते अब बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है लेकिन मौसम विभाग ने आज से कहीं-कहीं मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं।

अन्य ख़बरें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Newsdesk

भारत ‘आईसीएआर-सीजीआईएआर साइंस एंड पार्टनरशिप वीक’ की करेगा मेजबानी, दिल्ली में जुटेंगे दुनियाभर के वैज्ञानिक

Newsdesk

Leave a Comment